Gold Silver Crash: शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों में मिलाकर करीब 11,700 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई।
चांदी में तेज गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,91,102 रुपए के मुकाबले 11,102 रुपए यानी 3.81 प्रतिशत टूटकर 2,80,000 रुपए पर आ गया। दिन के दौरान चांदी ने 2,79,458 रुपए का लो बनाया, जो पिछली क्लोजिंग से 11,644 रुपए कम था, जबकि इसका हाई 2,83,938 रुपए रहा। सुबह 10:06 बजे चांदी 2.94 प्रतिशत यानी 8,563 रुपए की गिरावट के साथ 2,82,539 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Crash: सोना भी कमजोर
सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,61,978 रुपए के मुकाबले 1,188 रुपए यानी 0.73 प्रतिशत गिरकर 1,60,790 रुपए पर खुला। दिन में यह 1,60,355 रुपए तक फिसला, जो पिछली क्लोजिंग से 1,623 रुपए कम था, जबकि इसका हाई 1,60,992 रुपए रहा। खबर लिखे जाने तक सोना 0.89 प्रतिशत यानी 1,438 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,540 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में कमजोरी देखने को मिली। सोना 1.54 प्रतिशत गिरकर 4,615 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.47 प्रतिशत टूटकर 81.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
जानकारों के अनुसार सोना फिलहाल 4,600 डॉलर से 4,750 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसका सपोर्ट स्तर 4,560 से 4,520 डॉलर प्रति औंस के बीच है, जबकि रुकावट 4,700 से 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच देखी जा रही है।

डॉलर की मजबूती कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी में आई इस गिरावट की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती है। डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 98.955 पर पहुंच गया, जो पिछले पांच हफ्तों का उच्चतम स्तर है। यह इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की तुलना यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक जैसी प्रमुख मुद्राओं से करता है।








