Gold Silver Hike: आज सुबह से ही सोना और चांदी के बाजार में हलचल तेज़ हो गई है। MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से 3,700 रुपये या 2.4% अधिक है। वहीं, मार्च डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में 15,200 रुपये या 6% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली और कीमत 2,68,120 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। COMEX पर भी सोने की कीमत 2% बढ़कर लगभग 5,189.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6% की उछाल के साथ 87.505 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई सेफ हेवन की मांग
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों को सुरक्षित संपत्ति यानी सोना और चांदी की ओर मोड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान न्यूक्लियर डील पर बातचीत में सफल नहीं होता है, तो युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फौज की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर्स और दर्जनों लड़ाकू विमानों की उपस्थिति शामिल है।
Gold Silver Hike: ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता
दूसरी ओर, ट्रंप द्वारा वैश्विक इंपोर्ट पर 15% टैरिफ लगाने के फैसले ने बाजार में अनिश्चितता और बढ़ा दी है। इस कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेशों में लगा रहे हैं।
Gold Silver Hike: सोना-चांदी क्यों हमेशा निवेशकों की पहली पसंद रहे?
इतिहास गवाह है कि संकट के समय सोने और चांदी का मूल्य गिरता नहीं बल्कि बढ़ता है। महंगाई या आर्थिक अनिश्चितता के दौरान इनकी वैल्यू निवेशकों की पूंजी की सुरक्षा करती है। इसके अलावा, शेयर बाजार में गिरावट होने पर गोल्ड और सिल्वर का मूल्य अक्सर बढ़ता है, जिससे निवेशक अपने पोर्टफोलियो को संतुलित कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार तुरंत नकदी भी निकाल सकते हैं।इस समय, सोना और चांदी निवेशकों के लिए सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि सुरक्षा की गारंटी बनकर उभरी है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा कोडनेम से होती थी बातचीत






