Home » बिज़नेस » अमेरिका-ईरान तनाव का बड़ा असर, सोना-चांदी में जोरदार गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

अमेरिका-ईरान तनाव का बड़ा असर, सोना-चांदी में जोरदार गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

सोना-चांदी में तेज गिरावट

Gold Silver Price Fall: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोमवार को सोना और चांदी के दामों पर साफ दिखाई दिया। दोनों कीमती धातुएं दबाव में खुलीं और शुरुआती कारोबार में करीब 2 प्रतिशत तक गिर गईं।

एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में कमजोरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:50 बजे सोने का 5 जून 2026 वाला कॉन्ट्रैक्ट 1.06 प्रतिशत यानी 1,641 रुपए गिरकर 1,52,968 रुपए पर कारोबार कर रहा था।आज के कारोबार में सोने का न्यूनतम स्तर 1,52,829 रुपए और उच्चतम स्तर 1,53,251 रुपए रहा।

सोना-चांदी में तेज गिरावट
सोना-चांदी में तेज गिरावट

निचले स्तर पर खरीदारी से मिला सहारा

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, एमसीएक्स पर सोना हल्की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारों की रुचि बढ़ने से यह 1,52,000 रुपए के ऊपर बना हुआ है।अगर सोना 1,55,000 रुपए के ऊपर जाता है, तो यह 1,57,000 से 1,58,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

अगर सोने की कीमत 1,52,500 रुपए से नीचे गिरती है, तो यह 1,51,000 से 1,50,000 रुपए तक जा सकती है और आगे चलकर 1,48,000 रुपए तक भी पहुंच सकती है।

Gold Silver Price Fall: चांदी में भी लगभग 2% की गिरावट

चांदी का 5 मई 2026 वाला कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत यानी 5,045 रुपए गिरकर 2,52,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था।आज के कारोबार में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,52,016 रुपए और उच्चतम स्तर 2,54,089 रुपए दर्ज किया गया।

Gold Silver Price Fall:  सोना-चांदी में तेज गिरावट
सोना-चांदी में तेज गिरावट

चांदी के लिए अहम रेजिस्टेंस और सपोर्ट स्तर

विश्लेषकों के अनुसार, चांदी गिरावट के साथ खुली और फिलहाल 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है।इसके लिए 2,55,000 से 2,60,000 रुपए का स्तर रुकावट (रेजिस्टेंस) माना जा रहा है। अगर यह स्तर पार होता है, तो चांदी 2,68,000 से 2,70,000 रुपए तक जा सकती है।

गिरावट बढ़ी तो यहां तक आ सकते हैं दाम

अगर चांदी 2,48,000 रुपए से नीचे गिरती है, तो इसके दाम 2,44,000 से 2,40,000 रुपए तक आ सकते हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में हैं। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत गिरकर 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़े…जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल