Home » बिज़नेस » मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर, सोना-चांदी कीमतों में गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर, सोना-चांदी कीमतों में गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

सोने और चांदी की कीमत

Gold Silver Price: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोनों कीमती धातुएं हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करती नजर आईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में सुबह करीब 9:50 बजे हल्की गिरावट दर्ज की गई। कीमत 14 रुपए यानी 0.01% गिरकर 1,49,325 रुपए पर आ गई।दिन के दौरान सोने ने 1,49,325 रुपए का न्यूनतम और 1,49,950 रुपए का अधिकतम स्तर छुआ।

सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी

चांदी के 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में भी गिरावट देखी गई। इसकी कीमत 673 रुपए यानी 0.28% घटकर 2,43,222 रुपए हो गई।
कारोबार के दौरान चांदी ने 2,42,907 रुपए का निचला और 2,43,927 रुपए का ऊपरी स्तर दर्ज किया।

वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। COMEX पर सोना 0.14% बढ़कर 4,540 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।वहीं, चांदी 0.42% की गिरावट के साथ 73.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Price: मध्य पूर्व तनाव बना बड़ी वजह

इस उतार-चढ़ाव के पीछे मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव अहम कारण माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 7 छोटे जहाजों को डुबो दिया।उनके अनुसार, ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे थे। हालांकि, ईरान ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उसने इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बताया है।

Gold Silver Price:  सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत

रुपए में गिरावट से बढ़ी चिंता

वैश्विक अनिश्चितता का असर भारतीय मुद्रा पर भी दिख रहा है।अंतरमहाद्वीपीय विनिमय के आंकड़ों के अनुसार, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला और दिनभर गिरावट में रहा।अंत में रुपया 26 पैसे टूटकर 95.33 के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें…टीएमसी खत्म होने की कगार पर, हिंदू समाज के लिए करूंगा काम: सुवेंदु का तीखा बयान