Breaking News
Home » बिज़नेस » अमेरिका-ईरान सीजफायर बढ़ने से बाजार पर असर, सोने और चांदी की कीमतों में 1% से ज्यादा उछाल

अमेरिका-ईरान सीजफायर बढ़ने से बाजार पर असर, सोने और चांदी की कीमतों में 1% से ज्यादा उछाल

सोना-चांदी कीमतों में तेजी
Spread the love

Gold-Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में सीजफायर की समयसीमा बढ़ाए जाने के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चले गए।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10:30 बजे सोने का 5 जून 2026 वाला कॉन्ट्रैक्ट 1.01% यानी 1,535 रुपये बढ़कर 1,53,206 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने का न्यूनतम भाव 1,53,052 रुपये और अधिकतम 1,53,699 रुपये रहा।

सोना-चांदी कीमतों में तेजी
सोना-चांदी कीमतों में तेजी

चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट भी तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। इसमें 1.74% यानी 4,247 रुपये की बढ़त हुई और कीमत 2,48,948 रुपये तक पहुंच गई। दिनभर के कारोबार में चांदी ने 2,48,717 रुपये का निचला और 2,49,423 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।

Gold-Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोना 1.13% बढ़कर 4,773.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.97% की तेजी के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कीमतों में इस तेजी की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता मानी जा रही है। अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है, लेकिन यह साफ नहीं किया कि यह कितने समय तक जारी रहेगा।

सोना-चांदी कीमतों में तेजी
सोना-चांदी कीमतों में तेजी

नेताओं की प्रतिक्रिया और अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस समय ईरान में नेतृत्व और सरकार के बीच एकजुटता की कमी है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफऔर आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे अपील की कि ईरान पर हमले कुछ समय के लिए रोक दिए जाएं, ताकि शांति वार्ता के लिए और मौका मिल सके।

निवेशकों का सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख

इन घटनाओं से दुनियाभर में अस्थिरता बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं, इसलिए सोने और चांदी की मांग बढ़ी और उनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली।

ये भी पढ़े… कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर पर कोर्ट का बड़ा आदेश: कबड्डी मैच में 500 रुपये की शर्त का मामला

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments