Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को मौत के घाट उतारा

गोरखपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को मौत के घाट उतारा

गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस

Gorakhpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की कथित रूप से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में जाकर छिप गया।वारदात के दौरान बड़े भाई की 9 साल की बेटी ने आरोपी को हत्या करते हुए देख लिया। डर के कारण वह चीखते हुए कमरे से बाहर भाग गई।

बच्ची की चीख से खुली माता-पिता की नींद

बच्ची की आवाज सुनकर उसके माता-पिता की नींद खुल गई। पिता तुरंत बड़े बेटे के कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में बड़े बेटे, बहू और छोटे पोते की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं।उसी समय छोटा बेटा हाथ में हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था। बेटे को खून से सना देखकर पिता घबरा गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Gorakhpur Murder Case:  गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस
गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस

Gorakhpur Murder Case: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलने के बाद एसएसपी और एसपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी उसी कमरे में बैठा था जहां से उसे पकड़ा गया और उसके पास खून से सना गड़ासा मौजूद था।मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके 3 साल के बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।यह घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुई। यह जगह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में स्थित है।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर नाबालिग भाई ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या क्यों की। शुरुआती जांच में परिवार की किराने की दुकान को लेकर विवाद की बात सामने आई है।पुलिस को शक है कि दुकान को लेकर दोनों भाइयों के बीच तनाव चल रहा था।

गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस
गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस

रात 3 बजे कमरे में घुसकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, यह परिवार दो मंजिला मकान में रहता था। घर की निचली मंजिल पर माता-पिता और अमित का परिवार रहता था, जबकि ऊपर के कमरे में छोटा भाई रहता था।घटना वाली रात अमित अपनी पत्नी रंजना, 9 साल की बेटी और 3 साल के बेटे रेयांश के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 3 बजे आरोपी भाई उनके कमरे में पहुंचा। उस समय सभी लोग गहरी नींद में थे।

कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने गड़ासे से सो रहे अमित, रंजना और रेयांश पर लगातार हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण किसी को बचने का मौका नहीं मिला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बेड पर तीनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले।

Gorakhpur Murder Case: एसपी ने दी जानकारी

एसपी दिनेश पुरी ने बताया कि अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सो रहे थे और तीनों की हत्या उसी कमरे में की गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी भाई से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद जब पिता हीरालाल बड़े बेटे के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने चारों तरफ खून देखा। इसी दौरान आरोपी छोटा बेटा हाथ में गड़ासा लेकर कमरे से बाहर आ रहा था।अपने बेटे को इस हालत में देखकर पिता डर गए। उन्होंने उससे कोई बात नहीं की। वारदात के बाद आरोपी सीधे ऊपर अपने कमरे में चला गया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस
गोरखपुर ट्रिपल मर्डर केस

दुकान विवाद की बात आई सामने

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुप्ता परिवार की एक किराने की दुकान है। छोटा बेटा इस दुकान को संभालता था, जबकि बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता था।कुछ महीने पहले ही बड़ा बेटा वापस गांव आया था। इसके बाद छोटे भाई को आशंका थी कि बड़ा भाई दुकान पर अपना अधिकार जमा सकता है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

15 साल पहले हुई थी शादी

अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले रंजना से हुई थी। शादी के कई वर्षों तक संतान न होने पर दोनों ने आपसी सहमति से ज्योति नाम की बच्ची को गोद लिया था। वर्तमान में ज्योति की उम्र नौ साल है। इसके बाद करीब तीन साल पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम रेयांश रखा गया। आरोपी ने अमित, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी, लेकिन गोद ली हुई बेटी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

ज्योति उर्फ रूबीका गुप्ता ने बताया कि उसके चाचा ने सबसे पहले उसके पिता पर हमला किया और फिर उसकी मां तथा छोटे भाई का सिर काट दिया। घटना के बाद वह चीखते हुए वहां से भागी और अपनी दादी को पूरी बात बताई। उसने कहा कि वह लगातार अपने भाई को न मारने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और एक ही झटके में उसकी मां और भाई की गर्दन काट दी।

पहले भी हो चुका था पारिवारिक विवाद

अमित गुप्ता के पिता हरीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कस्बे में एक दुकान है, जो घर से कुछ दूरी पर स्थित है। बड़ा बेटा अमित पहले बाहर काम करता था, लेकिन करीब दो साल पहले घर लौटकर दुकान संभालने लगा था। इसी बात से छोटा बेटा नाराज रहता था। हरीलाल के अनुसार, इसी नाराजगी और कुंठा के चलते उसने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तीनों के सिर पर डंडे से हमला किया और बाद में बांका-गड़ासे से उनकी गर्दन काट दी। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है।

दो महीने पहले थाने में हुआ था समझौता

हरीलाल हृदय रोग से पीड़ित हैं और उन्हें यूरिनल भी लगा हुआ है। उनकी पत्नी भी लंबे समय से उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले छोटे बेटे और उनके बीच विवाद हुआ था। छोटा बेटा कोई काम शुरू करने के लिए उनसे पांच लाख रुपये मांग रहा था। मामला थाने तक पहुंच गया था, जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। परिजनों के मुताबिक, छोटा बेटा अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। वहीं अमित पहले बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था और करीब दो साल पहले घर वापस आ गया था।

ये भी पढ़ें…पानी को लेकर पाकिस्तान की भारत को चेतावनी, रक्षा मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो जंग भी करेंगे