Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » मोबाइल के शक में हत्या, गोरखपुर में पति ने पत्नी को मार घर के पीछे 6 फीट गड्ढे में दफनाया

मोबाइल के शक में हत्या, गोरखपुर में पति ने पत्नी को मार घर के पीछे 6 फीट गड्ढे में दफनाया

Gorakhpur-News
Gorakhpur-News

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके में अविश्वास और शक ने एक पति को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। 25 वर्षीय खुशबू की हत्या उसके पति अर्जुन ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि पत्नी चोरी-छिपे किसी और से मोबाइल पर बात करती है। हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाकर सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की।

अब पढ़े क्या है मामला…  

घटना 21 दिसंबर की रात की है। लुधियाना में मजदूरी करने वाला अर्जुन करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था। उसे पत्नी के पास एक मोबाइल मिला जिसके बारे में उसने पहले कभी नहीं बताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो हत्या तक पहुंच गई। अर्जुन ने गुस्से में खुशबू का गला दबाकर उसे मार डाला और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्या के बाद अर्जुन ने अपने पिता और परिजनों से झूठ बोला कि खुशबू घर से कहीं चली गई है। चार दिनों तक खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो अर्जुन के पिता श्याम नारायण ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बेटे ने बहू की हत्या की होगी।

Gorakhpur News: सख्ती से पूछताछ की तो हुआ खुलासा 

पुलिस ने जब अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की तो शुरुआत में वह गुमराह करता रहा। पहले उसने पत्नी के आत्महत्या करने और शव को नदी में फेंकने की कहानी गढ़ी लेकिन दो घंटे की पूछताछ के बाद सच सामने आ गया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि उसने गुस्से और शक में यह कदम उठाया।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से खुदाई कर खुशबू का शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दो साल पहले हुई इस शादी से दंपती की कोई संतान नहीं थी। खुशबू के मायके के सभी सदस्य अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामले में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़े… योगी सरकार की सख्ती का असर, देवबंद पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की फिराक में जुटे दो गौकश घायल