Home » लाइफस्टाइल » गर्मी में बाल झड़ने और रूखापन रोकने के लिए अपनाएं ये असरदार और आसान उपाय

गर्मी में बाल झड़ने और रूखापन रोकने के लिए अपनाएं ये असरदार और आसान उपाय

गर्मियों में बालों की देखभाल

Hair Care Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और लगातार बढ़ता तापमान अब साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। तेज धूप, उमस और पसीना लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। ऐसे में सिर्फ शरीर ही नहीं, बालों और स्किन का भी ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।

गर्मी में बाल अक्सर चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये सरल और असरदार टिप्स अपनाकर बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

बालों को धूप और पसीने से बचाएं

घर से बाहर निकलते समय अपने सिर को टोपी, स्कार्फ या छाता से ढकें। ये उपाय बालों को तेज धूप, धूल और पसीने से बचाने में मदद करेंगे।

गर्मियों में बालों की देखभाल
गर्मियों में बालों की देखभाल

Hair Care Tips: बालों को हाइड्रेटेड रखें

जैसे शरीर को गर्मियों में पानी की जरूरत होती है, वैसे ही बालों को भी नमी की जरूरत होती है। पर्याप्त पानी पीएं और बाल धोने के बाद मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें

पसीने और धूल की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसलिए हर 2-3 दिन में हल्के या सल्फेट फ्री शैम्पू से बाल धोएं। यह बालों और स्कैल्प को साफ रखने में मदद करेगा और बाल झड़ने की समस्या भी कम करेगा।

Hair Care Tips: गर्मियों में बालों की देखभाल
गर्मियों में बालों की देखभाल

Hair Care Tips: बालों को पोषण दें

अगर बाल बहुत ड्राई या रुखे हैं, तो एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाकर लगाएं या दही का इस्तेमाल करें। यह बालों को पोषण और नमी दोनों प्रदान करेगा। साथ ही, समय-समय पर बालों की थोड़ी ट्रिमिंग करवाते रहें। इससे बाल स्वस्थ रहेंगे और उनका टूटना कम होगा।

हीटिंग टूल्स और टाइट हेयर स्टाइल से बचें

गर्मी में ड्रायर, स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का उपयोग कम से कम करें। बालों को बहुत टाइट बांधने से बचें, ताकि उनकी हेल्थ अच्छी बनी रहे।

गर्मियों में इन सरल और नियमित उपायों को अपनाकर आप बालों की मजबूती, नमी और सुंदरता दोनों बनाए रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें…सुबह की शुरुआत तुलसी-अदरक के हेल्दी ड्रिंक से करें, पाएं इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा में चमक

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments