Home » उत्तर प्रदेश » मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बैंक ऋण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले उपायुक्त को DM ने पद से हटाया

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बैंक ऋण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले उपायुक्त को DM ने पद से हटाया

Hamirpur News
Spread the love

Hamirpur News: उद्योग विभाग में ऋण दिलाने के नाम पर धन उगाही और ड्यूटी अवधि में कर्मचारियों द्वारा डांस वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ा कदम उठाया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर उद्योग महाप्रबंधक विनय कुमार वर्मा से तत्काल प्रभाव से पदभार छीन लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी एसडीएम राठ को सौंपी गई है।

लाभार्थियों से अवैध वसूली 

मिली जानकारी के अनुसार, उद्योग विभाग में स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई थीं। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों द्वारा कार्यालय समय में डांस कर वीडियो वायरल करने का मामला भी उजागर हुआ था, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी। समिति ने जांच के दौरान सभी बिंदुओं की समीक्षा की और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।

Hamirpur News: जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने उद्योग महाप्रबंधक को पद से हटाकर एसडीएम राठ को नया प्रभार सौंप दिया। एसडीएम राठ ने बताया कि जांच में सभी तथ्यों की पुष्टि हुई है और आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद उद्योग विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार, कार्यालय में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार पर अब सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा।

ये भी पढ़े… दुधवा-गौरीफंटा बस सेवा को मिला विस्तार, अब प्राकृतिक पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments