Home » स्पोर्ट्स » बीच मैदान ‘भिड़े’ हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ? मैच के दौरान बड़ा ड्रामा! वीडियो वायरल…

बीच मैदान ‘भिड़े’ हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ? मैच के दौरान बड़ा ड्रामा! वीडियो वायरल…

Spread the love

Hardik-Bumrah Argument: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या और स्टार गेंदबाज जसप्रित बुमरा के बीच मैदान पर बहस जैसी स्थिति देखने को मिली। यह घटना उस समय हुई जब बुमराह के ओवर में हार्दिक अपनी मर्जी से फील्ड सेट करना चाह रहे थे, जबकि बुमराह इससे सहमत नजर नहीं आए।

रोहित शर्मा का रिएक्शन भी चर्चा में

इस दौरान कैमरा रोहित शर्मा पर गया, जहां वह थोड़ा परेशान दिखे और सिर पकड़ते नजर आए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Hardik-Bumrah Argument: बुमराह का फीका प्रदर्शन

इस मैच में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर में 41 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। आईपीएल 2026 में अब तक वह विकेट लेने में नाकाम रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

मुंबई की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप

सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि अन्य गेंदबाज भी महंगे साबित हुए। दीपक चाहर ने 2.3 ओवर में 45 रन लुटाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने खुद 3 ओवर में 39 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने भी 42 रन खर्च किए।

Hardik-Bumrah Argument: पंजाब किंग्स का दबदबा

मुंबई की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति अंकतालिका में और खराब हो गई है।

क्या टीम में सब ठीक है?

लगातार हार और खिलाड़ियों के बीच मैदान पर दिखी असहमति से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही चल रहा है या टीम अंदरूनी दबाव से जूझ रही है।

ये भी पढ़े… संजीव अरोड़ा के घर ईडी रेड के बाद गरजे सीएम भगवंत मान -“झुकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments