Hardoi School Viral Video: हरदोई के एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल का अभिभावक से अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में प्रिंसिपल ममता मिश्रा एक बच्चे की मां से तीखी भाषा में बात करती नजर आ रही हैं और बच्चे का नाम स्कूल से हटाने की धमकी देती दिखाई देती हैं।
‘यू शटअप, गेट लॉस्ट’ जैसे शब्दों से बढ़ा विवाद
वायरल वीडियो में प्रिंसिपल अभिभावक को “You shut up, get lost” जैसे शब्द कहती सुनाई देती हैं। साथ ही वे स्टाफ को बच्चे का नाम तुरंत रजिस्टर से काटने के निर्देश देती दिखती हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है।
Hardoi School Viral Video: कॉपी-किताब खरीद को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक, विवाद की वजह कॉपी-किताब खरीदना बताया जा रहा है। अभिभावक ने स्कूल से बाहर से कॉपियां खरीद ली थीं, जिससे प्रिंसिपल नाराज हो गईं और उन्हें स्कूल बुलाकर कथित रूप से बदसलूकी की गई।
You shut up! Get lost..
काटो बच्चे का नाम, तुरंत रजिस्टर से नाम हटाओ. आ गए तमाशा करने, भागो यहां से…
– यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा की ये भाषा है.
प्रिंसिपल साहिबा बच्चे के मां-बाप को हड़का रही हैं. pic.twitter.com/2yXeLgT7bA
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 26, 2026
Hardoi School Viral Video: साजिश के तहत बनाया गया वीडियो
प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि टीकाकरण के दिन जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
अभिभावकों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और लोग प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
खबर इंडिया का हस्ताक्षेप
इस पुरे मामले में हमने हस्तक्षेप करते हुए सवाल उठाया है कि क्या स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार है? शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और अभिभावकों का सम्मान बेहद जरूरी है, मनमानी और दबाव की नीति बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
यह भी पढे़ : ऑनलाइन ड्रग तस्करी पर बड़ा एक्शन, 122 मामलों का खुलासा








