Breaking News
Home » लाइफस्टाइल » Holi SkinCare Tips: होली के बाद रूखी और बेजान स्किन? अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय और पाएं नेचुरल ग्लो

Holi SkinCare Tips: होली के बाद रूखी और बेजान स्किन? अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय और पाएं नेचुरल ग्लो

होली पर त्वचा की देखभाल
Spread the love

Holi Skin Care Tips: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। लेकिन अगर सावधानी न रखी जाए, तो यही रंग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल मिलाए जाते हैं, जो स्किन की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देते हैं। इससे त्वचा रूखी हो जाती है, छिलने लगती है या जलन महसूस हो सकती है। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें लाल दाने, चकत्ते और एलर्जी की समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए होली खेलते समय और उसके बाद त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है।

होली पर त्वचा की देखभाल
होली पर त्वचा की देखभाल

आयुर्वेदिक उपायों से त्वचा सुरक्षा

आयुर्वेद में त्वचा को “त्वक” कहा गया है। इसे केवल शरीर की बाहरी परत नहीं माना जाता, बल्कि यह पूरे शरीर का प्रतिबिंब होती है। त्वचा शरीर की रक्षा भी करती है। होली के रंग लगाने के बाद त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। आयुर्वेद में इसके लिए स्नेहन (नमी और पोषण देना) और शोधन (सफाई और शुद्ध करना) की प्रक्रिया बताई गई है। अच्छी बात यह है कि ये उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं।

होली पर त्वचा की देखभाल
होली पर त्वचा की देखभाल

होली के रंग हटाने के लिए चेहरे पर साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन प्रोडक्ट्स में पहले से ही केमिकल होते हैं। जब ये रंगों के केमिकल के साथ मिलते हैं, तो त्वचा पर ज्यादा खराब असर डाल सकते हैं। इसलिए सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें। इसके बाद मक्के के आटे या दरदरे चावल के आटे से चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे त्वचा साफ होगी और गंदगी भी निकल जाएगी।

Holi Skin Care Tips: मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और दूध से देखभाल

इसके बाद मुल्तानी मिट्टी और दही को मिलाकर एक लेप तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। कई बार रंग हटाने के बाद खुजली, जलन या लाल चकत्ते हो जाते हैं। ऐसे में यह लेप त्वचा को ठंडक देता है, जलन कम करता है और चेहरे की रंगत को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब यह लेप धो लें, तो ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा त्वचा को नमी देता है, उसे मुलायम बनाता है और आराम पहुंचाता है।

Holi Skin Care Tips: होली पर त्वचा की देखभाल
होली पर त्वचा की देखभाल

त्वचा की देखभाल केवल बाहर से ही नहीं, अंदर से भी करनी चाहिए। इसके लिए रात में हल्का गुनगुना दूध पीना फायदेमंद होता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। साथ ही होली के दिन बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसका असर भी त्वचा पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें…होली 2026: चुकंदर से पालक तक, केमिकल रंगों को कहें ना, घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments