Honda New Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारतीय बाजार में अपने नए दोपहिया वाहन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि नया प्रोडक्ट 20 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस सेगमेंट की बाइक लॉन्च होगी।
Honda New Launch: 24 जुलाई को हो सकती है लॉन्च-
होंडा की ओर से नए वाहन को भारतीय बाजार में 24 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने केवल इतना संकेत दिया है कि नया प्रोडक्ट जल्द पेश किया जाएगा, लेकिन इसके नाम और सेगमेंट का खुलासा नहीं किया गया है।
Honda New Launch: फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ आ सकती है नई बाइक-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा इस बार फ्लेक्स फ्यूल तकनीक से लैस नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह बाइक 100cc से 150cc इंजन के साथ आएगी। साथ ही, इसे Honda Shine सीरीज के तहत पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
पहले भी लॉन्च कर चुकी है फ्लेक्स फ्यूल बाइक-
होंडा इससे पहले भी भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली Honda CB300F को पेश कर चुकी है। यह मोटरसाइकिल E85 ईंधन पर भी चल सकती थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इस मॉडल की बिक्री बंद कर दी थी।
कंपनी ने नहीं किया आधिकारिक खुलासा-
फिलहाल कंपनी ने नए वाहन के नाम, फीचर्स और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में 24 जुलाई के लॉन्च इवेंट में ही नई मोटरसाइकिल से जुड़े सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आएंगे।
यह भी पढ़े- एएलपी सीबीटी-2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आ सकते हैं एडमिट कार्ड








