RRB ALP CBT 2 City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 01/2025 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की CBT-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। CBT-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी पहले से ही अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 City Slip: ईमेल और SMS पर भी भेजा गया लिंक-
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजा है। उम्मीदवार प्राप्त लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके सीधे सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 City Slip: ऐसे डाउनलोड करें RRB ALP CBT 2 City Slip-
RRB ALP CBT-2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। लॉगिन के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड-
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार CBT-2 परीक्षा के लिए कुल 1,58,705 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि 24 या 25 जुलाई 2026 को हॉल टिकट जारी किए जा सकते हैं।
RRB ALP CBT-2 परीक्षा पैटर्न-
RRB ALP CBT-2 परीक्षा में कुल 175 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी। भाग-A के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जबकि भाग-B केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। भाग-A में गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं भाग-B में संबंधित ट्रेड से 75 प्रश्न होंगे। पूरी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
यह भी पढ़े- इंग्लैंड ने दिया भारत को 387 रन का विशाल लक्ष्य, रो-को पर रहेगी सभी की नज़र








