Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान-इजराइल तनाव के बीच राहत: LPG लेकर भारतीय जहाज ‘ग्रीन संवी’ ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया

ईरान-इजराइल तनाव के बीच राहत: LPG लेकर भारतीय जहाज ‘ग्रीन संवी’ ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया

Hormuz Strait Crisis:

Hormuz Strait Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG लेकर जा रहा भारतीय जहाज ‘ग्रीन संवी’ सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया है। जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी हुई है और यह इस संवेदनशील मार्ग को पार करने वाला भारत का सातवां LPG टैंकर है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में फिलहाल 18 भारतीय जहाज और करीब 485 भारतीय नाविक मौजूद हैं। वहीं अब तक 964 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।

भारत-ईरान संबंधों का जिक्र

इस बीच मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भारत के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए सहयोग बढ़ाने की बात कही है। कॉन्सुलेट ने कहा कि भारत, खासकर गुजरात, दोनों देशों के साझा इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और सदियों पहले यहां के लोगों ने ईरानियों का स्वागत किया था।

Hormuz Strait Crisis: “अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए”

ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराए हैं, जिनमें एक F-35 और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट शामिल है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गिराया गया विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E हो सकता है। इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Hormuz Strait Crisis: अमेरिकी पायलट पर इनाम घोषित

ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (करीब 55 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है। सरकारी मीडिया के जरिए लोगों से अपील की गई है कि पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों को सौंपा जाए।

कुवैत के एयरस्पेस में मिसाइल और ड्रोन

कुवैत ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में उसके एयरस्पेस में 8 बैलिस्टिक मिसाइलें और 19 ड्रोन दाखिल हुए। सेना ने समय रहते इन खतरों पर नजर रखी और किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया।

ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम

डोनाल्ड ट्रम्प  ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रम्प ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में NATO भरोसेमंद साझेदार साबित नहीं हो रहा है।

यह भी पढे़ : हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 10 अप्रैल के बाद जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments