HP panchayat chunav: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सिरमौर जिले में प्रशासन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 से 28 मार्च तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने का अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम दर्ज कराए।
अब प्रशासन की ओर से मतदाता सूची की जांच और छंटनी का काम किया जा रहा है। इसमें दावे और आपत्तियों के साथ नए जोड़े गए और हटाए गए नामों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि अंतिम सूची पूरी तरह सही और पारदर्शी बन सके।
10 अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया
खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब विकास बंसल ने बताया कि 28 मार्च तक नाम जोड़ने और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी आवेदनों की जांच की जा रही है, जिसे 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्य पंचायत सचिव और निरीक्षक की देखरेख में ब्लॉक विकास कार्यालय में किया जा रहा है, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।
HP panchayat chunav: अंतिम सूची के बाद आगे की प्रक्रिया
प्रशासन के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
HP panchayat chunav: निष्पक्ष चुनाव पर जोर
प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। सटीक मतदाता सूची तैयार करना इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिससे हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल कर सके।
यह भी पढे़ : बालाघाट में अनोखी शादी: बैलगाड़ी में निकली बारात, डीजे की जगह बांसुरी-डफली की धुन








