HTET Answer Key 2026: BSEH (बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा) ने HTET (हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की उन उम्मीदवारों के लिए है, जो 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित HTET परीक्षा में शामिल हुए थे।
HTET Answer Key 2026: कैसे करें प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड-
एचटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
HTET Answer Key 2026: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड-
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://htet.eapplynow.com� पर जाएं।
स्टेप 2: Home Page पर दिखाई दे रहे HTET Provisional Answer Key या आंसर-की लिंक पर click करें।
स्टेप 3: अपना Registration नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 4: लॉगिन करते ही आपकी प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी। सभी उत्तरों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।
स्टेप 5: भविष्य की जरूरत के लिए आंसर-की को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें।
कब तक दर्ज करा सकते है आपत्ति-
9 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक मिलेगा मौका-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रोविजनल आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने ऑनलाइन ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
हर प्रश्न पर देनी होगी 100 रुपये फीस-
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना अनिवार्य होगा। निर्धारित शुल्क जमा किए बिना किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
HTET आंसर-की क्यों है जरूरी-
1. संभावित अंकों का अनुमान लगाएं-
BSEH (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) द्वारा जारी आंसर-की की मदद से छात्र अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपने संभावित अंकों (स्कोर) का अनुमान लगा सकते हैं।
2. मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता-
आंसर-की जारी होने से परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनती है। इससे छात्रों को भरोसा रहता है कि उत्तरों का मूल्यांकन बोर्ड के तय मानकों के अनुसार किया जाएगा।
3. आपत्ति दर्ज कराने का अवसर-
यदि प्रोविजनल आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई त्रुटि या संदेह होता है, तो छात्र बोर्ड द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करा सकते हैं।
4. आगे की तैयारी में मदद-
HTET जैसी परीक्षाओं में संभावित स्कोर का अनुमान लगने के बाद छात्र पासिंग क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग की तैयारी समय रहते शुरू कर सकते हैं।








