सरकार का पूरा ध्यान देश के विकास पर
उन्होंने कहा, “हम बात करेंगे अपने हिंदुस्तान की, अपने हिंदुस्तान के विकास की। भारत के विकास से जुड़े विषय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं। वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं।”
भाजपा नेता ने कहा कि हमारी मानसिकता अलग है और सोनिया गांधी की मानसिकता अलग है।
Hyderabad: हमेशा बांटने की राजनीति करती है कांग्रेस
उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। उनसे पहले इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी ने भी इसी तरह की राजनीति की। कांग्रेस का इतिहास लोगों को जोड़ने के बजाय बांटने की राजनीति का रहा है।”
Hyderabad: भारत को आगे बढ़ा रही सरकार
मनमीत सिंह ने दोहराया कि मोदी सरकार का पूरा फोकस भारत को आगे बढ़ाने, विकास कार्यों को गति देने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने पर है। केंद्र सरकार देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसी दिशा में लगातार काम कर रही है।
बता दें कि एक लेख में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ दुनियाभर में राय बनने के बावजूद भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ये भी पढ़ें…सीएम योगी की प्रशंसा में खुलकर बोले मौलाना, अखिलेश पर साधा निशाना, बताया दोनों का फर्क








