Home » स्पोर्ट्स » ICC ने क्यों लगाया पाकिस्तान पर 50% मैच फीस का जुर्माना, जानिए इसके पीछे का असल कारण

ICC ने क्यों लगाया पाकिस्तान पर 50% मैच फीस का जुर्माना, जानिए इसके पीछे का असल कारण

ICC Strict Fine:

ICC Strict Fine: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से व्हाइटवॉश कर दिया है। इंग्लैंड के विरुद्ध इतनी बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तान टीम का बुरा हाल हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पाकिस्तान के पास 5 अंक ही हैं और इन 5 अंकों के साथ पाकिस्तान WTC की अपडेटेड सूची के अनुसार 9वें पायदान पर है। इसके अलावा, आईसीसी ने पाकिस्तान को कड़ी सजा दी है। यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बुरे सपने से कम नहीं मानी जा रही है।

ICC Strict Fine: ICC ने क्यों दी पाकिस्तान को कड़ी सजा-

एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान टीम पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया। दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान स्लो ओवर रेट मेंटेन करने में असमर्थ रहा था। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसी वजह से आईसीसी ने पाकिस्तान पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया। नियमों के अनुसार, एक ओवर पीछे रहने पर 5% की कटौती होती है, लेकिन पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। जिस वजह से यह आंकड़ा 50% हो गया। इसके अलावा, WTC साइकिल में भी आईसीसी ने कटौती की है। आईसीसी ने पाकिस्तान के कुल 11 अंक काट दिए हैं। ऑन-फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर की शिकायत के बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने यह फैसला लिया है।

ICC Strict Fine: आईसीसी ने लगाया पाकिस्तान पर भारी जुर्माना-

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज समरी-

पहला टेस्ट (लीड्स): इंग्लैंड ने 1 पारी और 103 रनों से पाकिस्तान को हराया।

दूसरा टेस्ट (लॉर्ड्स): इंग्लैंड ने 194 रन से पाकिस्तान को पराजित किया।

तीसरा टेस्ट (एजबेस्टन): इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया

WTC 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल-
रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00%
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 6 3 2 0 1 40 55.56%
5 भारत 11 5 4 0 2 68 51.52%
6 इंग्लैंड 16 7 8 0 1 74 38.54%
7 श्रीलंका 6 1 2 0 3 24 33.33%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 0 2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 0 5 4.63%

यह भी पढ़े- लालबागचा राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए 1934 से चली आ रही परंपरा की कहानी