Home » स्पोर्ट्स » IND vs AFG ODI: क्या ईशान किशन कर पाएंगे कोहली की कमी पूरी? पढ़े पूरी खबर

IND vs AFG ODI: क्या ईशान किशन कर पाएंगे कोहली की कमी पूरी? पढ़े पूरी खबर

IND vs AFG ODI: 

IND vs AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे श्रृंखला पर टिकी हैं। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया एक बार फिर जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IND vs AFG ODI: विराट कोहली की गैरमौजूदगी बनेगी बड़ी चुनौती-

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम में उनकी भूमिका कौन निभाएगा। कोहली लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया था। फैंस को उम्मीद थी कि वह वनडे सीरीज में भी इसी फॉर्म को जारी रखेंगे, लेकिन उनके बाहर होने से प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा

IND vs AFG ODI: कोहली की जगह ईशान किशन को मिल सकता है मौका –

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। ईशान ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनकी वापसी की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

हार्दिक पांड्या भी बाहर, नीतीश कुमार रेड्डी पर नजर-

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह नंबर-6 पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है। नीतीश बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

क्या प्रिंस यादव को मिलेगा डेब्यू का मौका?

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव संभाल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती होगी। ऐसे में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव और बराड़ के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। अगर टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताता है तो प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11-

रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
ईशान किशन
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
नीतीश कुमार रेड्डी
वाशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा
प्रिंस यादव / बराड़

अब देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी किस तरह प्रदर्शन करती है और क्या ईशान किशन इस बड़े अवसर का पूरा फायदा उठा पाते हैं।

यह भी पढ़े: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर भड़कीं Rashami Desai, Pranit More को दिया करारा जवाब