IND vs PAK: विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की पारी महज 55 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 56 रन बनाने हैं।
IND vs PAK: पाकिस्तान का T20I में सबसे कम स्कोर-
पाकिस्तान का 55 रन का स्कोर महिला T20I में उसका सबसे कम ऑलआउट स्कोर है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला शुरू होते ही पूरी पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।
IND vs PAK: श्री चरणी और प्रेमा रावत ने बरपाया कहर-
भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। दोनों की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। आखिरी विकेट के रूप में तूबा हसन स्टंप आउट हुईं। ऋचा घोष ने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया और उनके आउट होते ही भारतीय टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।
भारत की पारी शुरू, शेफाली ने जड़ा छक्का-
56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा ने छक्के के साथ शुरुआत दिलाई। शेफाली और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी की नजरें भारत को जल्द से जल्द जीत तक पहुंचाने पर हैं। हालांकि, भारत को शुरुआत में झटका भी लगा। प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट हो गईं, जिससे भारत का स्कोर 18 रन पर दूसरा विकेट गिरा।
पाकिस्तान के सबसे कम T20I ऑलआउट स्कोर-
– 55 बनाम भारत, दुबई, 2026
– 56 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2024
– 60 बनाम इंग्लैंड, टॉनटन, 2009
– 63 बनाम भारत, ग्वांगझू, 2012
– 65 बनाम वेस्टइंडीज, सेंट एंड्रयूज, 2011
– 72 बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2018
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान महिला: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
यह भी पढ़े- नाइजीरिया में तेल चोरी की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा, 37 की मौत








