ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार का असली विलेन कौन? जानिए किसने डुबो दी टीम इंडिया की नईया!

IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार का असली विलेन कौन? जानिए किसने डुबो दी टीम इंडिया की नईया!

IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार का असली विलेन कौन? जानिए किसने डुबो दी टीम इंडिया की नाईया!

IND vs SA:  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया और महज 111 रनों पर ढेर हो गई। इस हार ने सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद टीम मैनेजमेंट के दो बड़े फैसलों को हार की अहम वजह बताया। अश्विन ने साफ कहा कि बड़े टूर्नामेंट में बार-बार टीम कॉम्बिनेशन बदलना भारी पड़ सकता है।

अक्षर पटेल को बाहर करना

अश्विन के मुताबिक, टीम इंडिया ने भरोसेमंद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर रखकर बड़ी गलती की। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया। अश्विन ने याद दिलाया कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला था।अक्षर वही खिलाड़ी थे, जो इस मुकाबले में टीम को संभाल सकते थे,” अश्विन ने कहा।

IND vs SA: रिंकू सिंह की निचली बल्लेबाजी पोजिशन

टीम के दूसरे फैसले पर भी अश्विन ने सवाल उठाया। युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को नंबर 8 पर भेजना टीम की रणनीति पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है। अश्विन के अनुसार, ऐसे मैच विनर खिलाड़ी को टॉप या मिडिल ऑर्डर में मौका मिलना चाहिए था।मैच के दौरान सुंदर को नंबर 5 पर बल्लेबाजी भेजना भी आश्चर्यजनक फैसला माना गया।

IND vs SA: अधूरी तैयारी ने दिया बड़ा सबक

अश्विन ने साफ कहा कि यह हार टीम को यह सिखाती है कि बड़े मुकाबलों में अधूरी तैयारी भारी पड़ सकती है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यह हार सुपर-8 की राह को चुनौतीपूर्ण बना सकती है।अब यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट अगले मुकाबलों में अपने संयोजन में बदलाव करता है या वही रणनीति अपनाता है।अक्षर पटेल और रिंकू सिंह की भूमिका अगर सही पोजिशन में होती, तो क्या भारत की यह लुटिया इतनी जल्दी डूबती?

ये भी पढ़े: एक झटके में चांदी 15,200 रुपये महँगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड जाने क्या है वजह ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल