IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 450 से अधिक रनों का आंकड़ा छू लिया है। इस आंकड़े तक पहुंचने में सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी पारी के बदौलत तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन रिकॉर्ड्स में धोनी का भी नाम शामिल था, लेकिन अब ऋषभ पंत रिकॉर्ड्स के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं।
IND vs SL: पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड-
अपनी 63 रनों की पारी में पंत ने छह चौके और दो छक्के जड़े हैं। इन दो छक्कों की मदद से पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 102 छक्कों का आंकड़ा छू लिया है। 102 छक्कों के आंकड़े के साथ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के जड़े थे, वहीं एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। पंत अपने 102 छक्कों की मदद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पंत से आगे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम हैं।
IND vs SL: पंत ने खेली 63 रनों की अर्धशतकीय पारी-
पंत की धमाकेदार पारी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। यह पारी पंत ने मात्र 89 गेंदों में बनाई है। 70.79 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 63 रनों की पारी खेली है। इस पारी में पंत ने छह चौके और दो रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़े हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, पिसिंदु सूर्याबांदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।
यह भी पढ़े- अखिलेश के साथ AAP की जुगलबंदी! UP में कांग्रेस के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल?








