Home » स्पोर्ट्स » आगामी वनडे सीरीज में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

आगामी वनडे सीरीज में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

IND vs WI:

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। यह सीरीज भारत के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली पर रहेंगी। इस सीरीज के लिए किंग कोहली लंदन से भारत आ गए हैं और उन्होंने श्रृंखला की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली पहले मैच में बड़ा कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।

IND vs WI: विराट हासिल करने वाले हैं बड़ा कीर्तिमान-

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली बड़ा कीर्तिमान हासिल करने वाले हैं। विराट कोहली के स्टेटस के अनुसार, वह वनडे में 15000 रन बनाने से मात्र 59 रन दूर हैं। अगर कोहली पहले मैच में 59 रन बनाते हैं तो वह 15000 के आंकड़े को छूकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। पहले स्थान पर भारत के मास्टर मास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 314 मैचों में 14941 रन बनाए हैं।

IND vs WI: रोहित भी कर सकते हैं बड़ा मुकाम हासिल-

चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी आगामी मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बता दें कि 12000 रनों के आंकड़े को छूने से रोहित मात्र 105 रन दूर हैं। रोहित ने अपने वनडे करियर में अब तक 288 मैचों में 11,895 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 10000 रन के आंकड़े से रोहित मात्र 135 रन दूर हैं। अगर रोहित शतकीय पारी के ऊपर रन बनाते हैं तो वे दोनों कीर्तिमान हासिल कर लेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, गुडाकेश मोती

यह भी पढ़े- IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर