इंदिरा गांधी का जिक्र कर फंसे राहुल? BJP ने घेरा, पूछा- मोदी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी कहां?

Indira Gandhi: एंटी-इनकंबेंसी: इंदिरा का जिक्र कर फंसे राहुल? BJP ने घेरा

Indira Gandhi: चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच राहुल गांधी ने एंटी-इनकंबेंसी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में सत्ता के खिलाफ असंतोष का असर देखने को मिलता रहा है। राहुल … Read more

आगरा से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन क्यों चर्चा में? बीमारी से राजनीतिक सफर तक पूरी कहानी

Agra Mla: आगरा से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन चर्चा में क्यों ?

Agra Mla: आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार, 24 सितंबर को निधन हो गया। वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे … Read more

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश, MP-छत्तीसगढ़-ओडिशा में अलर्ट

Tomorrow's Weather:

Tomorrow’s Weather: भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में रेड अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Tomorrow’s Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम-

दिल्ली-NCR में 26 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Tomorrow’s Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट-

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है। पूर्वी यूपी में 26 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। 25 और 26 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 25 से 27 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार में भी भारी बारिश की संभावना-

बिहार में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में 25 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर तक गरज और बिजली चमकने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

ओडिशा में रेड अलर्ट-

ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। नबरंगपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरि में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बालासोर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, सुबर्णपुर, बौध, कंधमाल और रायगढ़ में येलो अलर्ट है।

MP और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश-

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 25 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट-

भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल।

हल्की बारिश: दिल्ली-NCR और कर्नाटक।

यह भी पढ़े- स्मृति मंधाना क्यों ट्रेंड कर रहीं? कप्तानी की चर्चा के पीछे क्या है पूरा मामला?

स्मृति मंधाना क्यों ट्रेंड कर रहीं? कप्तानी की चर्चा के पीछे क्या है पूरा मामला?

Smriti For Captain: स्मृति मंधाना क्यों ट्रेंड कर रहीं? जानें चर्चा की वजह ?

Smriti For Captain: स्मृति मंधाना एक बार फिर चर्चा में हैं। एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाने वाली पारी और हालिया रिकॉर्ड के बीच अब उनकी कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि भारतीय महिला टीम की कप्तान अभी भी हरमनप्रीत कौर हैं और मंधाना उप-कप्तान हैं। एशियन गेम्स में मंधाना का … Read more

AUS vs SA:मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम पारी

AUS vs SA:

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी चुनी है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए हैं। इस सम्मानजनक लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी बल्लेबाजी ने सभी को दीवाना बना दिया है। 6 रन के निजी स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 18.1 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3-83 था। यहां से युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने टीम की पारी को संभाला और टीम के लिए अहम पारी खेली।

AUS vs SA: मैथ्यू ब्रीट्जके ने खेली शतकीय पारी-

पहले बल्लेबाजी करते वक्त दक्षिण अफ्रीका शुरुआती ओवरों में मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी। 18.1 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3-83 था। यहां से युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने टीम की कमान संभाली। उन्होंने 106 गेंदों का सामना करके 112 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और दो ताबड़तोड़ छक्के जड़े। यही वह अहम पारी है, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका 297 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई।

AUS vs SA: मार्को यानसन ने भी खेली अहम पारी-

मैथ्यू ब्रीट्जके के अलावा मार्को यानसन ने भी टीम के लिए अहम पारी खेली। मैथ्यू ब्रीट्जके के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका मुश्किल परिस्थिति में आ गई थी। लेकिन फिर मार्को यानसन ने क्रीज पर आकर टीम की कमान संभाली। उन्होंने 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 297 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

कौन हैं मैथ्यू ब्रीट्जके-

मैथ्यू ब्रीट्जके दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1998 को हुआ था। मौजूदा समय में वह 27 साल और 325 दिन के हैं। ब्रीट्जके दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करने में भी माहिर हैं।

यह भी पढ़े- MP में शुरू होगा नया बस सफर, सुगम परिवहन सेवा की होगी शुरुआत, मोहन-गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

MP में शुरू होगा नया बस सफर, सुगम परिवहन सेवा की होगी शुरुआत, मोहन-गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

MP में शुरू होगा नया बस सफर,

Mp Parivahan: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी है। 25 सितंबर से प्रदेश में “सुगम परिवहन सेवा” की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। लंबे समय बाद प्रदेश में व्यवस्थित लोक परिवहन व्यवस्था … Read more

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग क्यों उठ रही? SIR और चुनाव आयोग के विवाद की पूरी कहानी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग क्यों उठ रही?

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। मामला चुनाव आयोग की विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयुक्तों के बीच कथित मतभेदों से जुड़ा है। विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी … Read more

राहुल गांधी के एंटी-इनकंबेंसी वाले बयान पर सुधांशु का पलटवार, गिनाए राज्यों के उदाहरण

Gyanesh Kumar: Sudhanshu hits back at Rahul's statement on anti-incumbency

Gyanesh Kumar: राहुल गांधी के एंटी-इनकंबेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने चुनावी राजनीति में एंटी-इनकंबेंसी के प्रभाव को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अलग-अलग राज्यों में सत्ता विरोधी रुझान देखने को मिलता था, लेकिन अब यह बीजेपी के खिलाफ उसी तरह … Read more

आगामी वनडे सीरीज में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

IND vs WI:

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। यह सीरीज भारत के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली पर रहेंगी। इस सीरीज के लिए किंग कोहली लंदन से भारत आ गए हैं और उन्होंने श्रृंखला की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली पहले मैच में बड़ा कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।

IND vs WI: विराट हासिल करने वाले हैं बड़ा कीर्तिमान-

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली बड़ा कीर्तिमान हासिल करने वाले हैं। विराट कोहली के स्टेटस के अनुसार, वह वनडे में 15000 रन बनाने से मात्र 59 रन दूर हैं। अगर कोहली पहले मैच में 59 रन बनाते हैं तो वह 15000 के आंकड़े को छूकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। पहले स्थान पर भारत के मास्टर मास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 314 मैचों में 14941 रन बनाए हैं।

IND vs WI: रोहित भी कर सकते हैं बड़ा मुकाम हासिल-

चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी आगामी मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बता दें कि 12000 रनों के आंकड़े को छूने से रोहित मात्र 105 रन दूर हैं। रोहित ने अपने वनडे करियर में अब तक 288 मैचों में 11,895 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 10000 रन के आंकड़े से रोहित मात्र 135 रन दूर हैं। अगर रोहित शतकीय पारी के ऊपर रन बनाते हैं तो वे दोनों कीर्तिमान हासिल कर लेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, गुडाकेश मोती।

यह भी पढ़े- IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर

IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर

IND vs WI:

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला 27 सितंबर 2026 से होगी। यह सीरीज भारत के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली पर रहेंगी कि कैसे ये दोनों विंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में किन महारथियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों की सूची में भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का नाम नहीं है।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

IND vs WI:

भारत-विंडीज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में 35 छक्के जड़े हैं। रोहित के अलावा टॉप फाइव बल्लेबाजों में गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल (यूनिवर्सल बॉस), मार्लन सैमुअल्स और कीरन पोलार्ड का नाम आता है।

IND vs WI: भारत vs वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-
रैंक बल्लेबाज मैच पारी छक्के
1 रोहित शर्मा 37 35 35
2 गॉर्डन ग्रीनिज 24 23 33
3 क्रिस गेल 41 41 29
4 मार्नल सैमुअल्स 44 44 29
5 कीरोन पोलार्ड 20 19 28
रोहित 12000 रनों से मात्र एक शतक दूर

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े से मात्र 105 रन दूर हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित ने 288 वनडे मैचों में 11895 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े को छूने का रोहित के पास सुनहरा मौका है। इसके अलावा बेहतरीन ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने के लिए रोहित को 135 रनों की आवश्यकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, गुडाकेश मोती।

यह भी पढ़े- सपा-कांग्रेस से अलग राह पर छोटे दल, चंद्रशेखर से ओवैसी तक यूपी 2027 के लिए क्या है बड़ा प्लान