Home » स्पोर्ट्स » भारत-पाक मैच के जूनून ने कोलंबो के सफर को बनाया बेहद महंगा, फ्लाइट्स का किराया 5 गुना तक उछला

भारत-पाक मैच के जूनून ने कोलंबो के सफर को बनाया बेहद महंगा, फ्लाइट्स का किराया 5 गुना तक उछला

हवाई टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

India Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम के वहां पहुंचने के फैसले ने ट्रैवल मार्केट की तस्वीर बदल दी है। मैच देखने के लिए श्रीलंका जाने वाले भारतीय दर्शकों की भीड़ की वजह से हवाई यात्रा और ठहरने के इंतजाम अब आम आदमी के बजट से बाहर होते दिख रहे हैं। आलम यह है कि 14 और 15 फरवरी के दौरान दिल्ली और मुंबई से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट्स के दामों में पांच गुना तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

India Pakistan Match: हवाई टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
हवाई टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

हवाई टिकटों की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

आमतौर पर दिल्ली या मुंबई से कोलंबो के लिए सीधी फ्लाइट का किराया लगभग 30 हजार रुपये के आसपास रहता है। लेकिन मैच के चलते मेकमाईट्रिप जैसी प्रमुख ट्रैवल वेबसाइट्स पर 14 और 15 फरवरी के लिए एक यात्री का किराया 1.45 लाख रुपये तक पहुंच गया है। एयर इंडिया की सीधी उड़ानों की बात करें तो दिल्ली से किराया 90 हजार से लेकर 1.10 लाख रुपये के बीच है, जबकि मुंबई से नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए यात्रियों को करीब 90 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

India Pakistan Match: लग्जरी होटलों के टैरिफ में भारी इजाफा

सिर्फ फ्लाइट ही नहीं बल्कि कोलंबो के होटल मार्केट में भी इस समय भारी उछाल देखा जा रहा है। शहर के नामी थ्री-स्टार, फोर-स्टार और फाइव-स्टार होटलों ने अपनी बढ़ती मांग को देखकर किराए को लाखों में पहुंचा दिया है। जो होटल सामान्य दिनों में 40 हजार रुपये प्रति रात तक मिलते थे, उनका किराया अब 1.14 लाख रुपये तक जा चुका है। मैच की तारीखों के पास आते-आते बड़े होटलों में कमरों की उपलब्धता भी कम होती जा रही है।

हवाई टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
हवाई टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बजट यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद

भले ही बड़े होटलों और सीधी फ्लाइट्स के दाम आसमान छू रहे हों, लेकिन छोटे बजट वाले फैंस के लिए अभी भी कुछ विकल्प मौजूद हैं। कोलंबो में मौजूद छोटे गेस्ट हाउस और साधारण होटलों में अभी भी दो से तीन हजार रुपये के बीच कमरे मिल रहे हैं। ऐसे में जो फैंस लाखों रुपये खर्च करने की स्थिति में नहीं हैं, वे इन सस्ते विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, मैच के दिन तक इन छोटे होटलों के भी पूरी तरह भर जाने की संभावना जताई जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments