India-US Relations: भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप उन वैश्विक नेताओं में पीएम मोदी से मुलाकात करना चाहेंगे, जिन्हें वह सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। सर्जियो गोर के मुताबिक, ट्रंप और पीएम मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध भी हैं। ऐसे में दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की संभावित मुलाकात को वह महज एक औपचारिक बैठक नहीं मानते।
India-US Relations: G20 में PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप-
सर्जियो गोर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि G20 सम्मेलन में शामिल होने वाले नेताओं में वह किससे मिलना चाहते हैं, तो पीएम मोदी उनकी प्राथमिकता वाली सूची में सबसे ऊपर होंगे। हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं के बीच बैठक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके बावजूद अमेरिकी राजदूत के बयान से भारत और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के बीच करीबी रिश्तों का संकेत मिलता है।
India-US Relations: भारत दौरे पर आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप-
अमेरिकी राजदूत ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप साल 2020 में भारत की अपनी यात्रा को आज भी याद करते हैं। ऐसे में भविष्य में उनके भारत दौरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। भारत दौरे के दौरान ट्रंप का भव्य स्वागत हुआ था और दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
भारत-US ट्रेड डील पर भी आया अपडेट-
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी सर्जियो गोर ने उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद इस समझौते पर दोबारा काम किया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देश अभी भी व्यापार समझौते के काफी करीब हैं और आने वाले कुछ महीनों में डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
240 अरब डॉलर का है द्विपक्षीय व्यापार-
सर्जियो गोर ने कहा कि बड़े व्यापार समझौतों में समय लगना सामान्य बात है। भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार करीब 240 अरब डॉलर का है। दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अमेरिकी राजदूत के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच निवेश और कारोबारी सहयोग लगातार बढ़ रहा है।
PM मोदी की भी जमकर तारीफ-
सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का स्थिर और मजबूत रहना अमेरिका के हित में है।उनके बयान से साफ है कि अमेरिका भारत के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कूटनीतिक सहयोग आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े- एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया








