Home » राष्ट्रीय » रेलवे का बड़ा बदलाव: सफर होगा हाई-टेक और आरामदायक, नियमों में भी सख्ती

रेलवे का बड़ा बदलाव: सफर होगा हाई-टेक और आरामदायक, नियमों में भी सख्ती

Indian Railways New Rules:
Spread the love

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 में यात्रियों को बेहतर, आरामदायक और हाई-टेक सफर देने के लिए कई बड़े बदलावों की तैयारी कर ली है। रेल मंत्रालय द्वारा टिकट रिफंड नियमों में सख्ती से लेकर अत्याधुनिक ट्रेनों और स्टेशन सुविधाओं तक, कुल 8 बड़े बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

रिफंड नियम हुए सख्त

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना होगा, तभी रिफंड मिलेगा। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी।
नई व्यवस्था के अनुसार 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा, जबकि 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिलेशन पर 50% राशि ही वापस होगी। यह नियम 15 अप्रैल तक लागू कर दिया जाएगा।

 काउंटर टिकट कैंसिलेशन में राहत

अब यात्रियों को काउंटर टिकट कैंसिल कराने के लिए उसी स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से टिकट कैंसिल कराकर रिफंड लिया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Indian Railways New Rules: बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ आसान

नए नियमों के तहत यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले तक सीमित थी। अब अगर कोई यात्री अपने निर्धारित स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाता, तो वह अगले स्टेशन से यात्रा जारी रख सकेगा।

Indian Railways New Rules: ट्रैवल क्लास अपग्रेड की सुविधा

यात्रियों को अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी क्लास अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा, जैसे स्लीपर से AC में। इससे यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाया जा सकेगा।

Indian Railways New Rules: हाइड्रोजन ट्रेन से ग्रीन सफर की शुरुआत

रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रेन 10 कोच वाली और 2400kW क्षमता की होगी। यह पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगी और धुएं की जगह केवल पानी की भाप उत्सर्जित करेगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।

12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इस साल 12 नई वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इन ट्रेनों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं होंगी। गुवाहाटी से हावड़ा जैसे रूट पर इनका किराया हवाई यात्रा की तुलना में काफी कम रखा गया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्टेशनों पर बनेंगे नए होल्डिंग एरिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर देश के 75 प्रमुख स्टेशनों पर नए ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए जाएंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को व्यवस्थित इंतजार की सुविधा मिलेगी।

100% इलेक्ट्रिफिकेशन के करीब रेलवे

भारतीय रेलवे का ब्रॉड गेज नेटवर्क अब लगभग पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है। वर्तमान में 99.2% नेटवर्क बिजली से संचालित है और वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ : वृंदावन नाव हादसा: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 4 अब भी लापता; दूसरे दिन भी तेज रेस्क्यू ऑपरेशन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments