Home » बिज़नेस » IndiGo को मिला नया CEO: William Walsh की एंट्री, ग्लोबल विस्तार पर बड़ा दांव

IndiGo को मिला नया CEO: William Walsh की एंट्री, ग्लोबल विस्तार पर बड़ा दांव

Spread the love

Indigo: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo (InterGlobe Aviation Limited) ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज William Walsh को अपना नया CEO बनाने का ऐलान किया है। ‘विली’ के नाम से मशहूर वॉल्श की एंट्री को इंडिगो के इंटरनेशनल विस्तार के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है।

अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी

वॉल्श फिलहाल International Air Transport Association (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को खत्म होगा, जिसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। हालांकि, उनकी नियुक्ति अभी रेगुलेटरी अप्रूवल पर निर्भर है।

Indigo: एविएशन सेक्टर का लंबा अनुभव

विली वॉल्श के पास विमानन क्षेत्र का कई दशकों का अनुभव है। वे पहले Aer Lingus, British Airways और International Airlines Group (IAG) जैसे बड़े ग्रुप्स के CEO रह चुके हैं। IAG के तहत Iberia, Vueling और LEVEL जैसी एयरलाइंस आती हैं।

Indigo: इंडिगो में क्या होगी भूमिका

कंपनी की स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस को आगे बढ़ाना, नेटवर्क और बिजनेस का विस्तार करना, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना, इंडिगो को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाना।

चुनौतियों के बीच नई जिम्मेदारी

यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब इंडिगो तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही है। पिछले साल फ्लाइट कैंसिलेशन और पायलट रोस्टर जैसी समस्याओं के कारण कंपनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उस दौरान CEO Pieter Elbers के नेतृत्व पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, एल्बर्स के कार्यकाल में ही कंपनी ने कोविड के बाद शानदार वापसी की और रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। साथ ही 500 विमानों का बड़ा ऑर्डर देकर इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की।

क्या बोले कंपनी और वॉल्श

Indigo: इंडिगो के मैनेजमेंट का मानना है कि वॉल्श का अनुभव कंपनी को तेजी से ग्रोथ दिलाएगा। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर Rahul Bhatia ने इसे कंपनी के अगले ग्रोथ फेज के लिए अहम कदम बताया। खुद विली वॉल्श ने कहा कि वे इंडिगो की मजबूत नींव और टीम से प्रभावित हैं और कंपनी के साथ मिलकर इनोवेशन और ग्रोथ पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। साफ है कि अब इंडिगो का फोकस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को एक ग्लोबल एविएशन प्लेयर बनाने पर है।

 

ये भी पढ़े: फ्लोरिडा में एयरपोर्ट का नाम बदला, ट्रंप के नाम पर हुआ नामकरण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments