Home » मध्य प्रदेश » शिलांग हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को नहीं मिली राहत

शिलांग हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को नहीं मिली राहत

Indore case: मेघालय की राजधानी शिलांग से चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को फिलहाल राहत नहीं मिली है, क्योंकि कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

तकनीकी आधार पर खारिज हुई याचिका

कोर्ट ने साफ किया कि यह याचिका तकनीकी वजहों से खारिज की गई है। दरअसल, राज कुशवाहा की तरफ से दाखिल अर्जी में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उसकी पिछली जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। इसी आधार पर कोर्ट ने नई याचिका स्वीकार नहीं की।

Indore case: सोनम को मिल चुकी है जमानत

इस केस में मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी, जो मुख्य आरोपी है, उसे पहले ही जमानत मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय कारण स्पष्ट न बताने के आधार पर कोर्ट ने उसे राहत दी थी।

Indore case: क्या है पूरा मामला?

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी 21 मई 2025 को अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे। 26 मई को दोनों सोहरा घूमने निकले, जिसके बाद वे लापता हो गए। करीब एक हफ्ते बाद 2 जून को सोहरा के वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तेज हथियार से वार की पुष्टि हुई।

पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में सोनम रघुवंशी, उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने सितंबर 2025 में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

परिवार का छलका दर्द

सोनम को जमानत मिलने के बाद मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है। राजा के भाई ने कहा कि वे हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की अपील करेंगे। वहीं, मां उमा रघुवंशी ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इंसाफ की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी उठाई है।

परिवार को खतरे का दावा

Indore case: परिजनों का कहना है कि इस मामले में बड़े स्तर पर साजिश हुई है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर है।

 

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments