iPhone 18 Pro: Apple अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को जल्द लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी कैमरा सेगमेंट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। लीक्स में दावा किया जा रहा है कि नई सीरीज में DSLR जैसे कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर फोटोग्राफी अनुभव मिलेगा।
नया कैमरा सेंसर और बेहतर फोटो क्वालिटी
iPhone 18 Pro सीरीज में 48 मेगापिक्सल का नया प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार सैमसंग के साथ मिलकर कस्टम सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। यह सेंसर तीन लेयर वाले स्टैक्ड डिजाइन पर आधारित होगा, जिससे लाइट कैप्चर करने की क्षमता बढ़ेगी। इसका फायदा खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी में मिलेगा, जहां तस्वीरें ज्यादा साफ और डिटेल्ड आ सकती हैं।
iPhone 18 Pro: DSLR जैसे फीचर्स और बेहतर जूम
नई सीरीज में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम मिलने की संभावना है, जिससे कैमरा में आने वाली लाइट को कंट्रोल किया जा सकेगा। इससे फोटो में डेप्थ और एक्सपोजर बेहतर होगा और रिजल्ट ज्यादा प्रोफेशनल दिखेगा। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा में भी सुधार किया जा सकता है, जिससे जूम करते समय तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर बनी रहे।
iPhone 18 Pro: सेल्फी कैमरा और वीडियो में भी अपग्रेड
iPhone 18 Pro सीरीज में फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें हाई रेजोल्यूशन सेंसर मिलने की संभावना है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी को भी और मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है।
कब होगा लॉन्च ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। यह सीरीज प्रीमियम कैटेगरी में आएगी, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव लगाने वाली है।
यह भी पढे़ : ईरान-इजराइल तनाव के बीच राहत: LPG लेकर भारतीय जहाज ‘ग्रीन संवी’ ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया








