Home » स्पोर्ट्स » टॉस के मामले में अक्षर पटेल ‘लकी’, दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड…

टॉस के मामले में अक्षर पटेल ‘लकी’, दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड…

IPL 2026

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में शनिवार को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेस) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

संयु्क्त रूप से ‘नंबर-1’ टीम बनी

यह आईपीएल में लगातार 9वां ऐसा मुकाबला था, जिसमें डीसी ने टॉस अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अक्षर पटेल की कमान में लगातार 7वां टॉस जीता है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2025 के अंतिम 2 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किए थे। उस समय फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसी के साथ डीसी आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में संयु्क्त रूप से ‘नंबर-1’ टीम बन गई है। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है।

IPL 2026: 9 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किए

एसआरएच ने साल 2015-16 के बीच लगातार 9 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किए थे, जबकि सीएसके ने साल 2019 में लगातार इतने ही मुकाबले में टॉस जीते थे। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर भी है। साल 2018 से 2019 के बीच लगातार 8 मुकाबलों में सिक्के का उछाल सीएसके के पक्ष में रहा था, जबकि साल 2023 में आरआर ने लगातार 8 मुकाबलों में टॉस अपने पक्ष में किया था। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो डीसी 6 में से 3 मुकाबले जीतकर छठे पायदान पर मौजूद है, जबकि पंजाब किंग्स ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम फिलहाल टॉप पर मौजूद है। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दोनों ही टीमों ने कोई बदलाव नहीं किया है।

अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार के साथ उतरी है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स प्लेइंग प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ यह मैच खेल रही है।

ये भी पढ़े… नितिन नवीन बोले- ‘4 मई को बंगाल में खिलेगा कमल, बुझ रहा TMC का दीपक’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments