Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » गुजरात का बड़ा स्कोर भी कम पड़ा, बेंगलुरु ने 206 रन बनाकर 5 विकेट से जीता मुकाबला

गुजरात का बड़ा स्कोर भी कम पड़ा, बेंगलुरु ने 206 रन बनाकर 5 विकेट से जीता मुकाबला

बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे बेंगलुरु की टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह इस सीजन में बेंगलुरु की पांचवीं जीत रही।

IPL 2026: बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया
बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

खराब शुरुआत के बाद संभली पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की बड़ी साझेदारी की।

कोहली और पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी

देवदत्त पडिक्कल ने तेज खेल दिखाते हुए 27 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया
बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

IPL 2026: बीच में गिरे विकेट, फिर भी मिली जीत

कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जितेश शर्मा भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।लेकिन इसके बाद टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ने समझदारी से खेलते हुए टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। टिम डेविड 10 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

 गुजरात की मजबूत शुरुआत

गुजरात की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा जेसन होल्डर और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की मजबूत साझेदारी की। गिल 32 रन बनाकर आउट हुए।

साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया।वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जेसन होल्डर ने 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचाया।

 गुजरात को बेंगलुरु ने 5 विकेट से हराया
बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

 बेंगलुरु की गेंदबाजी

बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिया।इस हार के साथ गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें…झाबुआ अपमान कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, रिपोर्ट तलब

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments