Home » स्पोर्ट्स » मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2026 में अपनी हार की लय को आखिरकार खत्म कर दिया है। सीजन के 30वें मुकाबले में मुंबई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की।

गुजरात और मुंबई की प्वाइंट्स टेबल स्थिति

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की शुरुआत में अपने पहले दो मैच गंवाए थे, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर वापसी की थी। हालांकि इस मुकाबले में उसे फिर हार झेलनी पड़ी और टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच जीतने के बाद लगातार चार मुकाबले हारे थे, लेकिन अब इस जीत के साथ उसने हार का सिलसिला तोड़ दिया है और टीम अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच
मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच

मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी, 199 रन का स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया जब डेब्यू करने वाले दानिश मालेवर सिर्फ 2 रन बनाकर 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद भी लगातार विकेट गिरते रहे और टीम 44 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला और 40 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर 96 तक पहुंचा, लेकिन इसी स्कोर पर नमन धीर 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए और यह टीम का चौथा विकेट था।

IPL 2026: तिलक वर्मा का धमाकेदार शतक

इसके बाद तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर तेज बल्लेबाजी की और दोनों ने 38 गेंदों में 81 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने 15 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद शतक लगाया और 45 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच
मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच

गुजरात के गेंदबाजों का प्रदर्शन

गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अगले ओवर में जोस बटलर सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच
मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत का शानदार मैच

मिडिल ऑर्डर भी नहीं बचा सका टीम को

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 20 गेंदों में 35 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर दबाव में आ गई। वाशिंगटन सुंदर 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 14 रन ही बना सके।

मुंबई इंडियंस के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ अश्विनी कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढे़ : डोनाल्ड ट्रम्प बोले- ईरान पर युद्ध मेरा फैसला, इजराइल ने नहीं उकसाया; परमाणु हथियार रोकने पर जोर