IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। इस ट्रेड की वजह से दोनों टीमों को नया खिलाड़ी मिला है। जानकारी के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह अपनी टीमों से निकलकर एक-दूसरे की टीमों का हिस्सा बन गए हैं। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं।
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की फीस में हुई वृद्धि
मुंबई इंडियंस के कप्तान व स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या को 2024 में 15 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी। फिर 2025 में इस आंकड़े में वृद्धि हुई। 2025 में हार्दिक को 16.35 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे थे। वहीं, 2026 में भी यह आंकड़ा सामान्य था, लेकिन इस ट्रेड के बाद हार्दिक की सैलरी में 1.65 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर, हार्दिक को मुंबई इंडियंस की तरफ से 2026 में 16.35 करोड़ रुपये मिल रहे थे, लेकिन 2027 में पंजाब किंग्स की तरफ से हार्दिक को 18 करोड़ रुपये मिलेंगे।
IPL 2027: क्या हार्दिक की मदद से पंजाब जीतेगा पहला खिताब?
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2022 में नई गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं, यह टीम 2023 में भी फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, पंजाब किंग्स में हार्दिक पांड्या कप्तान की जगह खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो रहे हैं, लेकिन मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, हार्दिक ने नई टीम को ट्रॉफी जिताई थी और पंजाब किंग्स अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मदद से पंजाब किंग्स आईपीएल 2027 में अपना पहला खिताब जीत पाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अर्शदीप बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा
लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस में ही मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं। अर्शदीप के पास T20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। नई गेंद से स्विंग कराने के साथ-साथ डेथ ओवर में यॉर्कर डालने का भी अर्शदीप के पास खास अनुभव है। मुंबई इंडियंस को उनके अनुभव का फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़े- कौन हैं अन्ना लेझनेवा? पवन कल्याण से कैसे हुई मुलाकात, कब हुई शादी और 13 साल बाद क्यों हुए अलग?








