IPL Idli Dosa Row: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। CSK ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से RCB के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है विवाद का कारण
5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में एक गाना बजाया गया, जिसमें ‘इडली, डोसा, सांभर, चटनी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। CSK का आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने के लिए बजाया गया था।
IPL Idli Dosa Row: CSK मैनेजमेंट का बयान
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन इस मैच में विरोधी टीम के खिलाड़ियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने BCCI को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।
IPL Idli Dosa Row: पहले भी जुड़ा रहा है मामला
पिछले साल RCB के विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे इडली-डोसा वाला गाना गाते नजर आए थे। उस समय CSK फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था।
‘सदर्न डर्बी’ में RCB की जीत
CSK और RCB के बीच मुकाबले को IPL का ‘सदर्न डर्बी’ कहा जाता है। इस मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CSK को 43 रन से हराया।
- RCB: 250 रन
- CSK: 207 रन
RCB के लिए टिम डेविड ने 70 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार (48), फिल सॉल्ट (46), विराट कोहली (28) और देवदत्त पडिक्कल (50) ने योगदान दिया। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए और IPL में अपने 200 विकेट पूरे किए।
यह भी पढे़ : संसद के टॉप-5 मोमेंट्स: PM बोले अखिलेश मेरे मित्र, स्पीकर के मजाक पर मुस्कुराए राहुल








