Parliament Top Moments: लोकसभा में विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पेश किए, जिसके साथ ही सदन में राजनीतिक और हल्के-फुल्के दोनों तरह के पल देखने को मिले।
PM मोदी ने अखिलेश को कहा अपना मित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पिछड़े वर्ग का मुद्दा उठाया। इस पर मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि वे अति पिछड़े समाज से आते हैं और अखिलेश यादव उनके मित्र हैं, जो कभी-कभी मदद कर देते हैं। मोदी के इस बयान पर अखिलेश यादव मुस्कुराते नजर आए, वहीं उनके पीछे बैठीं डिंपल यादव भी हंसती दिखीं।

Parliament Top Moments: राहुल- स्पीकर के बीच मजाकिया पल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जब के.सी. वेणुगोपाल को इशारा किया कि उनका माइक बंद है, तो स्पीकर ओम बिरला ने मजाकिया अंदाज में कहा “माइक आपका बंद होता है, उनका नहीं।” इस पर सदन में हल्की हंसी का माहौल बन गया और राहुल गांधी भी मुस्कुराते नजर आए।

Parliament Top Moments: अमित शाह का जवाब
विवाद के बीच अमित शाह ने कहा कि अभी सदस्य बिल के मेरिट्स पर नहीं, बल्कि तकनीकी पहलुओं पर ही बोल सकते हैं। उन्होंने विपक्ष को बाद में विस्तार से बोलने का मौका देने की बात कही।

संसद परिसर में भी दिखे अलग नजारे
संसद परिसर में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, शोभा करंदलाजे और साधना सिंह ने मीडिया के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं असम के सांसद तेरस गोवाला और जोगेन मोहन संसद में प्रवेश से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम करते नजर आए।

यह भी पढे़ : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: स्पाइसजेट विमान की अकासा एयर फ्लाइट से टक्कर








