Home » Breaking News » राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक धमाका! 17 IPS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक धमाका! 17 IPS अधिकारियों के तबादले

IPS TRANSFER NEWS: राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत सात जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए हैं। तबादलों से प्रभावित जिलों में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा शामिल हैं।

कोटा रेंज को मिला नया आईजी

हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नियुक्त किया गया है। यह पद लंबे समय से खाली था। वहीं मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ एसपी पद से हटाकर जयपुर में एटीएस का एसपी बनाया गया है।

IPS TRANSFER NEWS: इन जिलों में बदले गए एसपी

धर्मेंद्र सिंह को भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ का एसपी बनाया गया है, जबकि सागर अब भीलवाड़ा के नए एसपी होंगे। एटीएस में तैनात ज्ञान चंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं ऋचा तोमर को आरएसी की 11वीं बटालियन, दिल्ली में कमांडेंट बनाया गया है। राजेश कुमार मीणा को भरतपुर एसपी और रोशन मीणा को टोंक एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर एसीबी में तैनात पीयूष दीक्षित को दौसा का नया एसपी बनाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

केबी वंदना को आईजी, सीआईडी (क्राइम ब्रांच), जयपुर नियुक्त किया गया है। परम ज्योति को आईजी (आरएसी), जयपुर और कालूराम रावत को आईजी (दूरसंचार) बनाया गया है। इसके अलावा श्वेता धनखड़ को डीआईजी, आरएसी जयपुर और भुवन भूषण यादव को डीआईजी, एसओजी जयपुर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… अब हर नागरिक को मिलेगा बेहतर इलाज? सस्ती और गुणवत्तापूर्ण इलाज की ओर तेजी से बढ़ता भारत: जेपी नड्डा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments