Iran crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक Strait of Hormuz को फिर से वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने का ऐलान कर दिया है।
क्या कहा ईरान ने?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में जारी सीजफायर के चलते यह फैसला लिया गया है। यानी जब तक सीजफायर लागू रहेगा, तब तक इस रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को नहीं रोका जाएगा।
Iran crisis: क्यों अहम है यह फैसला?
Strait of Hormuz ग्लोबल एनर्जी सप्लाई का बेहद अहम हिस्सा है। दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में इसके खुलने से इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों पर राहत देखने को मिल सकती है।
ईरान की शर्त क्या है?
Iran crisis: हालांकि, यह पूरी तरह बिना शर्त नहीं है। ईरान ने साफ कर दिया है कि सभी जहाजों को उसके पोर्ट और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा तय किए गए रूट को फॉलो करना होगा। मतलब, समुद्री ट्रैफिक पर ईरान की निगरानी और कंट्रोल बना रहेगा।
ये भी पढ़े: हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर








