Breaking News
Home » राष्ट्रीय » होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का मालवाहक जहाज पर हमला, संकट में तेल सप्लाइ

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का मालवाहक जहाज पर हमला, संकट में तेल सप्लाइ

Iran Crisis:

Iran Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले के बाद जहाज से भारी धुआं उठता देखा गया। ओमान की नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि बाकी क्रू सदस्यों की तलाश जारी है।

जहाज पर प्रोजेक्टाइल से किया गया हमला

रिपोर्ट के अनुसार थाई ध्वज वाला बल्क कैरियर ‘मयूरी नारी’ संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से रवाना हुआ था। जहाज जब होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, उसी दौरान उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। हमले के बाद जहाज से काला धुआं निकलता दिखाई दिया और समुद्र में लाइफ राफ्ट तैरते नजर आए। फिलहाल हमले के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार तत्वों की जांच की जा रही है।

Iran Crisis: ओमानी नौसेना ने चलाया बचाव अभियान

हमले की सूचना मिलते ही ओमान की नौसेना ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बाकी 3 क्रू सदस्यों की तलाश जारी है। जहाज ओमान के तट से लगभग 11 नॉटिकल मील यानी करीब 18 किलोमीटर दूर था, जब यह घटना हुई।

भारत के कांडला बंदरगाह जा रहा था जहाज

जानकारी के अनुसार यह मालवाहक जहाज करीब 178 मीटर लंबा और लगभग 30,000 टन वजन का है। इसका संचालन थाई ट्रांसपोर्ट कंपनी ‘प्रेशियस शिपिंग’ कर रही है और यह भारत के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…‘सदन है कोई मेला नहीं…’ लोकसभा में भड़के अमित शाह ने लगाई विपक्ष की क्लास!