Iran crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव अब खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के एक सख्त आदेश ने हालात और गंभीर बना दिए हैं, जिसका असर पूरी दुनिया की तेल सप्लाई पर पड़ सकता है। अमेरिका और Iran के बीच चल रहे तनाव के बीच Donald Trump ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि Strait of Hormuz में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करती किसी भी ईरानी छोटी नाव को “देखते ही नष्ट कर दिया जाए।” ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
क्यों अहम है हॉर्मुज?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव सिर्फ अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। अमेरिकी नौसेना इस समय यहां से बारूदी सुरंगें हटाने का अभियान भी तेज कर रही है।
Iran crisis: महिलाओं की रिहाई पर भी बयान
इसी बीच ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनकी अपील के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को राहत दी है। उनके मुताबिक, 4 महिलाओं को रिहा किया जाएगा, जबकि 4 को एक-एक महीने की सजा दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित फांसी को रोकना एक सकारात्मक कदम है।
ईरान ने खारिज किया दावा
Iran crisis: हालांकि, Iran ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से नकार दिया है। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, जिन महिलाओं की बात की जा रही है, उनमें से कुछ पहले ही जमानत पर बाहर आ चुकी थीं, जबकि बाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये सभी महिलाएं जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार हुई थीं।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण








