Home » Foreign Affairs » Trump का यू-टर्न? ईरान बोला कोई बातचीत नहीं, डरकर पीछे हटा अमेरिका

Trump का यू-टर्न? ईरान बोला कोई बातचीत नहीं, डरकर पीछे हटा अमेरिका

Spread the love

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप के मुताबिक, पिछले 2 दिनों में ईरान के साथ बातचीत अच्छी रही है और इसी वजह से फिलहाल हमले टाल दिए गए हैं।

ईरान ने दावे को बताया झूठ

हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान का कहना है कि अमेरिका के साथ ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं। ईरान का यह भी दावा है कि ट्रंप ने पहले जो 48 घंटे में बड़े हमले की धमकी दी थी, उसी के जवाब में कड़े पलटवार की चेतावनी दी गई थी।

Iran crisis: धमकी और पलटवार की चेतावनी

ईरान का कहना है कि उसके सख्त रुख और जवाबी कार्रवाई के डर से ही ट्रंप अपने बयान से पीछे हटे हैं। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड और बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा।

अब क्या होगा आगे?

Iran crisis: फिलहाल ट्रंप ने 5 दिनों तक इंतजार करने और आगे बातचीत जारी रखने की बात कही है। लेकिन ईरान के इनकार के बाद स्थिति और ज्यादा उलझती नजर रही है।

 

यह भी पढे़: नवरात्र में झंडेवालान जाने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट, वरना फंस सकते हैं जाम में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments