Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, हाइफा रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, हाइफा रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

हाइफा रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला

Iran Israel Missile Attack: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हुए हमलों के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की एक महत्वपूर्ण रिफाइनरी को निशाना बनाया है। ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इस हमले की जानकारी दी है। आईआरजीसी के अनुसार शनिवार रात इजरायल के हाइफा शहर में स्थित एक रिफाइनरी पर मिसाइल से हमला किया गया। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई उसके ऊर्जा ढांचे पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में की गई है।

Iran Israel Missile Attack: हाइफा रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला
हाइफा रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला

हाइफा रिफाइनरी पर खेइबरशेकान मिसाइल हमला

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक समाचार मंच ‘सेपाह न्यूज़’ के माध्यम से जारी बयान में बताया कि हाइफा की रिफाइनरी को निशाना बनाकर खेइबरशेकान मिसाइलें दागी गईं। इस हमले को ईरान ने अपनी ऊर्जा सुविधाओं पर हुए हमलों का प्रतिशोध बताया है।

इस बीच चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी कि ईरान की राष्ट्रीय ईरानी ऑयल रिफाइनरी और वितरण कंपनी के अनुसार शनिवार रात अमेरिका और इजरायल के हमलों से देश के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने बताया कि तेहरान और अल्बोरज प्रांत में स्थित कई तेल डिपो मिसाइल हमलों की चपेट में आ गए, जिससे वहां आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Iran Israel Missile Attack: तेहरान पर हमलों से बढ़ा तनाव

शनिवार रात तेहरान में भी जोरदार हमले हुए। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

इससे पहले 28 फरवरी को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर तेहरान सहित ईरान के कई शहरों पर संयुक्त हमला किया था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, उनके परिवार के कुछ सदस्य, कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कुछ आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद इजरायल और अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

हाइफा रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला
हाइफा रिफाइनरी पर ईरान का मिसाइल हमला

ईरान को तोड़ने की साजिश: लारीजानी

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने शनिवार को इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल का उद्देश्य ईरान को कमजोर करना और देश को विभाजित करना है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी गलती स्वीकार करने की बात भी कही और आरोप लगाया कि वे इजरायल के झांसे में आ गए हैं।लारीजानी ने कहा कि इन हमलों से ईरान के लोगों के दिलों पर गहरा घाव लगा है और देश के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे।

ईरान-सऊदी विदेश मंत्रियों में लगातार संपर्क

वहीं, अरबिया को दिए एक साक्षात्कार में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बताया कि वे लगातार सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अधिकारियों ने ईरान को भरोसा दिलाया है कि उनके देश की जमीन, हवाई क्षेत्र या समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें…पश्चिम एशिया और खाड़ी हालात पर भारत सरकार की नई जानकारी, विदेश मंत्रालय ने दिया ताज़ा अपडेट

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments