Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » ‘ये मोदी सरकार है…’ अभिषेक बनर्जी मामले पर रवि किशन का सख्त संदेश

‘ये मोदी सरकार है…’ अभिषेक बनर्जी मामले पर रवि किशन का सख्त संदेश

Ravi Kishan Statement: पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) से सोमवार को करीब 11 घंटे तक पूछताछ की। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

पूछताछ के बाद भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा कि जांच एजेंसियां बिना कारण किसी को नहीं बुलातीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तो उसके पीछे कोई न कोई आधार जरूर होगा।

‘गलत किया है तो बचेंगे नहीं’ : रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि पिछले कई वर्षों में जो कुछ हुआ है, उसकी जांच हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसे की लूट करने वालों को जवाब देना होगा। रवि किशन ने कहा, “यह नया भारत है। अगर किसी ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है तो उसे जवाबदेह बनना पड़ेगा। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर कोई नहीं बचेगा।”

Ravi Kishan Statement: ईडी कार्यालय में देर रात तक चली पूछताछ

सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारियों ने दिल्ली स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अभिषेक बनर्जी से वित्तीय लेन-देन, अन्य आरोपियों के बयान और कथित धन शोधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए। पूछताछ देर रात तक चली। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यदि एजेंसी उन्हें दोबारा बुलाती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

टीएमसी ने लगाया राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

Ravi Kishan Statement: शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच जारी

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी और अन्य जांच एजेंसियां लंबे समय से जांच कर रही हैं। इस मामले में कथित अनियमितताओं, रिश्वतखोरी और धन शोधन के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभिषेक बनर्जी को मुख्य आरोपी नहीं माना गया है, लेकिन जांच एजेंसी उन्हें एक महत्वपूर्ण गवाह के रूप में देख रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच आगे बढ़ने के साथ ईडी उन्हें दोबारा भी समन भेज सकती है।

राजनीतिक घमासान तेज

ईडी की कार्रवाई के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है, जबकि टीएमसी इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रही है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढे़े… होर्मुज खुला तो भारत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे! तेल के दाम गिरेंगे, पड़ोसी देशों की बढ़ेगी टेंशन