IRCTC case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उस दिन पेश होने का आदेश दिया है।
IRCTC case: लालू यादव समेत 9 लोगों पर आरोप तय-
इस मामले में अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। वहीं, मामले में आरोपी बनाए गए सात अन्य लोगों को अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत के मुताबिक, आरोपियों में लारा प्रोजेक्ट्स, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स, विजय कोचर और विनय कोचर शामिल हैं।
IRCTC case: क्या है पूरा मामला-
यह मामला LARA प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन लेनदेन से संबंधित है। अदालत ने कहा कि जांच के राजनीति से प्रभावित होने का प्रथम दृष्टया कोई आधार नहीं दिखता। कोर्ट के मुताबिक, LARA प्रोजेक्ट को जिस तरह फायदा पहुंचा, उससे लालू यादव की भूमिका को लेकर संदेह पैदा होता है। अदालत ने यह भी कहा कि पटना में ट्रांसफर की गई जमीन अपराध से हासिल हुई संपत्ति है।
कोर्ट ने क्या कहा-
अदालत ने मामले में उपलब्ध सामग्री के आधार पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने LARA प्रोजेक्ट को हुए कथित लाभ और जमीन के लेनदेन को मामले में अहम माना है।
3 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई-
अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उस दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। आगे की कार्यवाही में मामले से जुड़े आरोपों और सबूतों पर सुनवाई होगी।
यह भी पढ़े- BRICS में भारत की रणनीति क्या होगी? दोस्ती, कारोबार और राष्ट्रीय हित का गणित समझिए








