Israel Lebanon Airstrikes: इजराइल और ईरान के बीच 14 दिनों के युद्धविराम पर सहमति के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हेज़बोल्लाह प्रमुख नईम कासिम के करीबी रिश्तेदार और निजी सहयोगी अली यूसुफ हारशी को बेरूत में एक हमले में मार गिराया है।
इजरायली सेना के अनुसार यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के नेतृत्व ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई। हालांकि इस दावे पर हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लेबनान में बढ़ती तबाही
लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं और हालात गंभीर बने हुए हैं। बुधवार से शुरू हुए हवाई हमलों में अब तक 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हमलों में एक प्रमुख धार्मिक नेता की भी मौत की खबर है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है।
Israel Lebanon Airstrikes: सीजफायर के बावजूद जारी कार्रवाई
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि लेबनान इस युद्धविराम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा है कि Hezbollah के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संगठन को पूरी तरह कमजोर नहीं कर दिया जाता।
Israel Lebanon Airstrikes: क्षेत्र में बढ़ी चिंता
सीजफायर के बावजूद जारी हमलों ने पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले, तो यह संघर्ष और व्यापक रूप ले सकता है।
यह भी पढ़े : जॉब अलर्ट: एमपीएलआरएस में आईटी कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन








