Home » Uncategorized » जम्मू-कश्मीर के 538 युवा बने भारतीय सेना का हिस्सा, पासिंग आउट परेड में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

जम्मू-कश्मीर के 538 युवा बने भारतीय सेना का हिस्सा, पासिंग आउट परेड में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

J/k news: जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश सेवा का जज्बा उनके दिलों में पूरी मजबूती से मौजूद है। शनिवार को 24 सप्ताह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 538 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हो गए। इनमें 500 से अधिक युवा कश्मीर घाटी के रहने वाले हैं। श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (JAKLI) रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान इन जवानों ने देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की शपथ ली। परेड ग्राउंड देशभक्ति के नारों और सैन्य अनुशासन की गूंज से भर उठा।

भव्य समारोह में शामिल हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारी

पासिंग आउट परेड में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में 16 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा समेत कई सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी ने इस अवसर को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।

J/k news: माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व

समारोह के दौरान जब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित किया गया तो उनके माता-पिता भावुक नजर आए। अपने बेटों को भारतीय सेना की वर्दी में सम्मान प्राप्त करते देख उनके चेहरे गर्व से खिल उठे। कई परिवारों के लिए यह पल वर्षों के सपनों के सच होने जैसा था।

J/k news: सिर्फ परेड नहीं, मजबूत संदेश भी

यह पासिंग आउट परेड केवल एक सैन्य परंपरा भर नहीं थी, बल्कि देश की एकता, संकल्प और मजबूती का संदेश भी थी। हाल के आतंकी हमलों और सुरक्षा चुनौतियों के बीच इस आयोजन को जम्मू-कश्मीर के युवाओं के सकारात्मक योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहे कश्मीरी युवा

J/k news: समारोह में जवानों के माता-पिता को भी उनके योगदान और त्याग के सम्मान में विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। जब परेड ग्राउंड में सलामी की गूंज सुनाई दी और तिरंगा शान से लहराया, तब यह संदेश साफ दिखाई दिया कि जम्मू-कश्मीर के युवा देश के विकास और सुरक्षा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जवानों के परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। किसी का बेटा, किसी का भाई और किसी का पति भारतीय सेना का हिस्सा बना। परिवारों के लिए यह गर्व और सम्मान से भरा एक यादगार दिन रहा।

 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

Leave a Comment