Home » देश-विदेश » Jalandhar: सैन्य गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों में कैद करके भेजा जा रहा था पाकिस्तान, इस तरह हुआ गिरोह का भंडाफोड़…

Jalandhar: सैन्य गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों में कैद करके भेजा जा रहा था पाकिस्तान, इस तरह हुआ गिरोह का भंडाफोड़…

Jalandhar: सैन्य गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों में कैद करके भेजा जा रहा था पाकिस्तान, इस तरह हुआ गिरोह का भंडाफोड़...
Jalandhar: आश्चर्यजनक है कि एक ओर जहां देश की सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जूझ रही हैं, वहीं कुछ लोग अपने स्वार्थों के चलते सैन्य गतिविधियों की जानकारी उस पाकिस्तान तक पहुंचा रहे हैं, जो हमेशा भारत में अशांति फैलाने के लिए आतुर रहता है। जालंधर पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सैन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद करके उसे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

गिरोह का सदस्य पकड़ा गया

पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर इसके पीछे उसका मकसद क्या था? पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 4 जी कनेक्टिविटी वाले सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी इसी कैमरे को सैन्य प्रतिष्ठानों में लगाता था। इसके बाद वह मोबाइल एप्स का सहारा लेकर उससे सैन्य गतिविधियों से जुड़े वीडियो को पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजा करता था।

Jalandhar:  एफआईआर दर्ज

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की विधिवत जांच के लिए अमृतसर के पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब पुलिस इस मामले की गहनता से जुड़े करेगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करेगी और जो कोई भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, ताकि उनसे इस मामले के संदर्भ में पूछताछ की जाए और इस बारे में अन्य जानकारी भी जुटाई जा सके।पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हमारी टीम इस तरह के मामलों की जांच पूरी प्रतिबद्धता से करेगी और अगर कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कहा कि राज्य में शांति को स्थापित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी हो जाती है। इस तरह की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं होनी चाहिए।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments