Home » Breaking News » जयशंकर और विक्रम मिस्री से मिले MP-LEADS फेलो, विदेश नीति पर हुई खास चर्चा

जयशंकर और विक्रम मिस्री से मिले MP-LEADS फेलो, विदेश नीति पर हुई खास चर्चा

JAY SHANKAR NEWS: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने MP-LEADS फेलोशिप कार्यक्रम के युवा प्रतिभागियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत की विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और देश की प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जयशंकर ने युवाओं से की बातचीत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने भारतीय विदेश नीति के प्रति युवाओं की रुचि और उत्साह की सराहना की।

JAY SHANKAR NEWS: विदेश नीति के कई पहलुओं पर चर्चा

जयशंकर ने बताया कि बातचीत के दौरान भारत की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, डायस्पोरा कल्याण, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति, तकनीक, विकसित भारत और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी की मुलाकात

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी MP-LEADS फेलो के एक समूह से मुलाकात की। इस दौरान भारत की विदेश नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं के साथ संवाद हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत माधवराव गोपचड़े भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

JAY SHANKAR NEWS: क्या है MP-LEADS फेलोशिप?

MP-LEADS एक दो महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम है, जिसे राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत माधवराव गोपचड़े ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को शासन, लोक नीति और विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देना है।

5 हजार से ज्यादा आवेदनों में 40 का चयन

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, फेलोशिप के लिए 5,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में 62 प्रतिशत महिलाएं हैं और वे देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

JAY SHANKAR NEWS: उपराष्ट्रपति ने युवाओं से की थी नेतृत्व की अपील

2 जुलाई को उपराष्ट्रपति भवन में फेलो से संवाद के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने युवाओं से राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रतिबद्ध नेता बनने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि नेतृत्व की पहचान अधिकार से नहीं, बल्कि विनम्रता, ईमानदारी और करुणा के साथ समाज की सेवा करने की क्षमता से होती है।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी ने की PM मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी तो भड़के मनोज तिवारी बोले- मानसिक स्वास्थ्य जांच की जरूरी