Home » उत्तर प्रदेश » पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा एयरपोर्ट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा एयरपोर्ट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट

Jewar Airport Name: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव पास हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार अब एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट का नाम बदल दिया जाएगा। यह दूसरी बार होगा, जब किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले 24 फरवरी 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था।

Jewar Airport Name: पहले चरण में 11 हजार करोड़ रुपये हुए खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। इसके पहले चरण में 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे तैयार किए गए हैं। इस चरण में हर साल करीब 1.2 करोड़ यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। एयरपोर्ट के पहले चरण को तैयार करने में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अग्निवीरों को चार विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण

शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें अग्निवीर योजना से जुड़ा एक अहम फैसला भी लिया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आयु सीमा में 3 साल की छूट भी मिलेगी। मंत्री के मुताबिक, अग्निवीरों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के बिना सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Jewar Airport Name: योगी बोले- पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता गहरा

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पिछले 3 साल में यह पहला मौका था, जब मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर उनके अभिनंदन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के बीच आत्मीय संबंध हैं, जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण को अपना लक्ष्य बनाया है और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

Jewar Airport Name: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले पढ़िए

ये भी पढ़ें…दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा फैसला, कई ट्रेनें रद्द: 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद